मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड, सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मरीजों की जान जोखिम में, सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा फर्जीवाड़े का राज

On

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पतालों और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को सौंपे गए ज्ञापन में चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं कि झोलाछाप चिकित्सक बेखौफ होकर ऑपरेशन कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर आम जनमानस की जान से खिलवाड़ है। प्रतिनिधिमंडल ने सात चिह्नित अस्पतालों की घेराबंदी करते हुए उनकी पिछले 15 दिनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की पुरजोर मांग की है।

संयोजक नरेंद्र पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शहर के कई अस्पताल मानकों को ताक पर रखकर केवल धन उगाही का केंद्र बन गए हैं। यहां सर्जरी जैसे संवेदनशील कार्य उन लोगों द्वारा किए जा रहे हैं जो इसके लिए अधिकृत ही नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच होती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि ऑपरेशन थिएटर के भीतर वास्तव में कौन मौजूद था और मरीजों की जान के साथ कौन खेल रहा था।

मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर

ज्ञापन में मुख्य रूप से अंसारी रोड स्थित भारत मेडिकेयर सेंटर, गंगा हॉस्पिटल, इंडियन हॉस्पिटल, जे यू हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, हेल्थ पैराडाइज और अपना हॉस्पिटल को जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। इसके साथ ही प्रशासन से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि ये अस्पताल किन चिकित्सकों के नाम पर पंजीकृत हैं और क्या वे चिकित्सक वहां वास्तव में बैठते भी हैं या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और स्वास्थ्य सचिव से भी की गई है। इस अवसर पर साधु अरुण प्रताप सिंह, देशराज चौहान, संजय मिश्रा, अनमोल रतन छाबड़ा, पवन पांचाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में गूंजा 'गोमाता' का जयघोष: 'गोदान' फिल्म देख भावुक हुए संत, गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की उठी मांग ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गूंजा 'गोमाता' का जयघोष: 'गोदान' फिल्म देख भावुक हुए संत, गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की उठी मांग

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

सर्वाधिक लोकप्रिय