राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल
'पहले 100 डायल पर फोन नहीं उठता था, अब विकास की गूँज है': एमएलसी मोहित बेनीवाल
लखनऊ/ शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए उस दौर के भ्रष्टाचार और बदहाली की जमकर पोल खोली। बेनीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों में जनता त्रस्त थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर है।
ये भी पढ़ें दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचाभाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ चुका है और आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है। मेरठ में बन रहा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई पहचान बनेगा। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर ओलंपिक जैसे आयोजनों में भी अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाए। बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि आज भाजपा के पारदर्शी शासन के कारण ही बाहरी कंपनियां यूपी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौतपश्चिमी उत्तर प्रदेश और गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए बेनीवाल ने कहा कि वे स्वयं उस मिट्टी से आते हैं जहाँ पहले किसानों को केवल झूठे वादे मिलते थे। पिछली सरकारों में गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान नहीं होता था, लेकिन भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि कर 45 लाख किसानों के घरों में खुशहाली पहुँचाई है। उन्होंने अंत में कहा कि "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र से ही आज भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां