डिजिटल ठगों के मंसूबे हुए नाकाम: साइबर सेल ने बीच रास्ते में ही 'दबोची' ठगी गई रकम, 15 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस
थानाभवन। थानाभवन पुलिस की साइबर सेल टीम ने डिजिटल जालसाजों के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक करते हुए एक पीड़ित की गाढ़ी कमाई वापस दिलाने में बड़ी सफलता हासिल की है। भैसानी इस्लामपुर निवासी एक युवक के यूनियन बैंक खाते पर जब अज्ञात ठगों ने सेंधमारी कर ₹15,000 पार कर दिए, तो पुलिस ने तकनीकी चक्रव्यूह रचकर ठगी गई पूरी रकम वापस रिकवर कर ली।
अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने राहत की सांस ली और शामली पुलिस की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए टीम का आभार प्रकट किया। थाना प्रभारी ने जनता को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि साइबर अपराध के मामलों में 'गोल्डन ऑवर' (शुरुआती समय) सबसे महत्वपूर्ण है; जितनी जल्दी सूचना मिलेगी, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। इस कामयाबी में क्राइम निरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह और जोगिंदर सिंह की मुख्य भूमिका रही।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां