शामली में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
शामली। अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर किसानों ने गुरूवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने कलैक्टैट में इकठ्ठा होकर समझौते को किसान विरोधी करार दिया और इसे रद्द करने की मांग की।
ये भी पढ़ें शामली में नवीन कलेक्ट्रेट परिसर का सौंदर्यीकरण : जिलाधिकारी ने पौधारोपण और हरितीकरण के दिए निर्देशकिसानों ने कहा कि भारत का डेयरी मॉडल छोटे किसानों पर आधारित सहकारी व्यवस्था पर टिका है। अमेरिकी डेयरी उत्पादों की आमद से दूध उत्पादक परिवार प्रभावित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह समझौता रद्द नहीं किया, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि यह केवल व्यापार का मामला नहीं है, बल्कि भारत के किसानों की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा और राष्ट्रीय आर्थिक स्वायत्तता का सवाल है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां