शामली: बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया
शामली। निजीकरण तथा इलेक्ट्रिसिटी बिल के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर गुरुवार को शामली में बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कर्मचारी, इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, टीजी-2 एवं कार्यालय कर्मी शामिल रहे।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में बिजली निजीकरण की प्रक्रिया वापस नहीं ली गई और टेंडर जारी किए गए तो समस्त बिजली कर्मचारी सामूहिक जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही संसद में इलेक्ट्रिसिटी बिल पारित करने का प्रयास होने पर देशभर में लाइटनिंग स्ट्राइक की भी चेतावनी दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पावर सेक्टर के निजीकरण का विरोध करते हुए इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बिजली क्षेत्र का निजीकरण उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक शशांक शेखर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में बिजली कर्मी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां