बाराबंकी में दरोगा की शर्मनाक करतूत: महिला से बोला- 'पति को छोड़ मेरी बन जाओ', विरोध पर दी धमकी
जांच के बहाने नजदीकी और फिर अश्लील ऑफर; बाराबंकी के दरोगा पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
बाराबंकी । रामनगर थाने में तैनात उप निरीक्षक अखिलेश यादव को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय योगी ने आज लाइन हाजिर कर दिया है।
कुम्हरवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने रामनगर थाने पर तैनात उप निरीक्षक अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था कि वह जांच के बहाने उसके घर में जाते हैं और उसकी पत्नी से जबरदस्ती अवैध सम्बंध बनाते हैं। यही नहीं गाड़ी में बिठाकर उसे लेकर कहीं चले जाते हैं। ऐसे तमाम तरह के आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को कुछ दिन पहले प्रार्थना पत्र दिया था। उसके बाद महिला ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त दरोगा अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत को पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपी गई थी। आज पुलिस अधीक्षक ने उसी मामले में उप निरीक्षक अखिलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया, अभी विभागीय जांच जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां