युवती ने नागिन का ड्रामा रचकर प्रेमी संग हुई थी फरार,वीडियो जारी कर बताई शादी की खुशी
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना इलाके में बीते सोमवार को एक युवती ने बिस्तर पर सांप की केंचुल रखकर घर से फरार होने का ड्रामा रच दिया था। पुलिस ने मामले की जांच में पता लगाया कि यह योजना तीन महीने पहले से तैयार की गई थी। युवती मैनपुरी के कुम्हेल स्थित शेषनाग मंदिर से मूर्ति घर लाई और परिवार को लगातार कहती रही कि सांप सपने में आता है और उसके साथ लेटता है। परिवार उसकी शादी करना चाहता था, लेकिन युवती तैयार नहीं थी। इसके लिए उसने नागिन बनने का ड्रामा रचा और बिस्तर पर सांप की केंचुल रख के फरार हो गई थी।
इस प्रकरण में गुरुवार को नया मोड़ सामने आया। सांप की केंचुल रखकर घर से भागी युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही जा रही है। वीडियो इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया और शादी की फोटो भी दिखाई गई।
फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने इस मामले में बताया कि पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है और युवती को बरामद करने के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। पिता ने पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। हालांकि अब स्पष्ट हो गया कि यह पूरा मामला युवती की स्वेच्छा और योजना के तहत किया गया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां