संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

On



संभल। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें काे तेजी और सख्ती से सबक सिखा रही है। सबसे ताजा उदाहरण आज जनपद संभल में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को ढहाना है। वैसे तो संभल में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन का बुलडाेजर एक्शन 24 नवंबर 2024 से लगातार जारी है और कई जगह तो लाेग खुद कब्जा हटाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन खाली कराई जा रही जमीन गरीबों को पट्टे पर भी दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से जिला प्रशासन लगातार एक्शन मोड में है। यह हिंसा मस्जिद कमेटी से जुडे़ लोगों के अलावा कुछ राजनेताओं एवं संगठन विशेष से जुड़े लोगों ने की थी। इसमें बड़ी संख्या लोग जेल गए और कई अभी जेल के चक्कर लगा रहे हैं। इस घटना के बाद ​से जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्राें में अवैध रूप से कब्जा कर सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसा और घर बनाने वालों को चिह्नित कर विधि सम्मत कार्यवाही शुरु की और इसमें बुलडोजर कार्रवाई की है।

मेरठ पुलिस का काला चेहरा बेनकाब: वर्दी में दरिंदगी, 2 दरोगाओं ने सूत कारोबारी से 21 लाख लूटे, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस का काला चेहरा बेनकाब: वर्दी में दरिंदगी, 2 दरोगाओं ने सूत कारोबारी से 21 लाख लूटे, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसी क्रम में अबतक संभल जिला प्रशासन की ओर से सरकारी और तालाब जैसी सार्वजनिक भूमि पर बने कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद और मदरसों पर भी कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने पत्ते वाली सरकारी जमीन और अन्य सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जे से भी मुक्त कराया। जिला प्रशासन ने सलेमपुर सलार गांव में सरकारी जमीन पर बने मस्जिद और मदरसे को हटाकर कब्जा मुक्त कराई गई 1.5 बीघा जमीन को गरीब, भूमिहीन लोगों को पट्टे आवंटित कर एक लोकहितैषी प्रशासन का उदाहरण पेश किया।

मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर

ढहाए गए बारातघर एवं मकानजिला प्रशासन ने संभल सदर तहसील क्षेत्र के गांव बिछौली गांव में भी सरकारी जमीन पर बने मकान पर कार्रवाई की थी, जिसमें गांव के प्रधान का मकान भी शामिल था। प्रशासन ने राया बुजुर्ग गांव में भी सरकारी जमीन पर बने बारात घर व मस्जिद के विरुद्ध जिला प्रशासन का बुलडोजर गरज चुका है। कई गांवाें में लाेग बुलडाेजर की कार्रवाई के डर से खुद अपना अपना कब्जा हटा रहे हैं। प्रशासन भी ऐसे लाेगाें काे समय दे रहा है कि वे अपना सामान निकाल लें और कब्जा हटाएं।

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी: हमलावर समेत 10 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  कनाडा के स्कूल में गोलीबारी: हमलावर समेत 10 लोगों की मौत

आवासों को कराया गया कब्जा मुक्तप्रशासन ने चंदौसी तहसील क्षेत्र के नखासा में कांशीराम आवासीय योजना के तहत बने 108 आवासों को भी कब्जा मुक्त कराया था। आज का मामला जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत नरौली से जुड़ा हुआ है। जहां पर आज सुबह प्रशासन की टीम दो बुलडोजर लेकर पहुंची और सरकारी खाद के गड्ढे तथा रास्ते की भूमि पर बने मदरसे को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही वहां पर बने मकानों को भी नोटिस जारी किए गए।


क्या बोले जिलाधिकारीजिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जहां-जहां पर सरकारी लैंड पर, रास्ते पर, चकरोड पर, तालाब पर, खलिहान पर, चारगाह पर, सरकारी खाद के गड्ढों की जमीन पर कब्जे हैं वहां पर कब्जा मुक्ति की कार्रवाई निरंतर गतिमान है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

मुंबई। वैलेंटाइन डे केवल गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड का दिन नहीं, बल्कि उन रिश्तों का उत्सव है जो समय की...
मनोरंजन 
“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

लखनऊ/ शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी...
Breaking News  शामली 
राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड, सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पतालों और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड,  सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर- जनपद  में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड सरकार ने किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

रुद्रप्रयाग।  उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को प्रशासनिक महकमे में एक और बड़ा फेरबदल...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड सरकार ने  किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

प्रयागराज । प्रयागराज (Prayagraj) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

संभल। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें काे तेजी और सख्ती से सबक सिखा रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय