मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने घेरा कार्यालय, 'दाम नहीं तो काम नहीं' का दिया नारा

मुजफ्फरनगर- जनपद  में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे 'दाम नहीं तो काम नहीं' की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार कर आंदोलन पर उतरेंगे।

संगठन के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों से वेतन वितरण की व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी पारिवारिक स्थिति खराब हो रही है। महामंत्री मणिकांत त्यागी ने स्पष्ट किया कि यदि हालात में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो कर्मचारी सामूहिक रूप से काम रोक देंगे।

गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज   ये भी पढ़ें  गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज  

डॉ. राहुल वर्मा और अन्य कर्मियों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले विभाग का नया पोर्टल शुरू किया गया था। इस तकनीकी बदलाव के बाद से ही सिस्टम में लगातार खामियां आ रही हैं, जिसका खामियाजा संविदा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। आशा संगिनी निर्मला ने भी पोर्टल की समस्याओं को आशा कार्यकर्ताओं के अधूरे भुगतान का मुख्य कारण बताया।

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा ये भी पढ़ें  दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी और एएनएम मोनिका ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि संविदा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, बिजली के बिल और घर का राशन जुटाना भी अब चुनौती बन गया है। डॉ. अनिल कौशिक ने चेतावनी दी कि इस स्थिति से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. शमशेर, डाइटिशियन नेहा त्यागी, अश्विनी कुमार, डॉ. आमिर, विपुल, रेनू रानी, नेहा मलिक और अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिल्ली में 15 दिन में 800 लोग लापता: हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी ये भी पढ़ें  दिल्ली में 15 दिन में 800 लोग लापता: हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

सर्वाधिक लोकप्रिय