मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी दो यात्री बसों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने दोनों बसों को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया और आसपास की आवासीय कॉलोनियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बसें जलकर खाक हो चुकी थीं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनुराग कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग बुझा दी गई है, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जली हुई बसें डीजल चालित थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम अब बस स्टैंड पर सुरक्षा मानकों और आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां