मेरठ को मिलने वाली है मेट्रो की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को कर सकते हैं उद्घाटन
मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो और नमो भारत का होगा शुभारंभ; मोहिउद्दीनपुर में विशाल जनसभा की तैयारियां तेज
मेरठ। वेस्ट यूपी के केंद्र मेरठ के निवासियों का मेट्रो में सफर करने का वर्षों पुराना सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 फरवरी (संभावित) को मेरठ पहुंचकर शहर को मेट्रो और नमो भारत (रैपिड रेल) कॉरिडोर की बड़ी सौगात दे सकते हैं। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन और एनसीआरटीसी (NCRTC) ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ स्वयं इसमें यात्रा कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा भी ले सकते हैं।
82 किमी लंबा कॉरिडोर होगा पूर्ण दिल्ली से मेरठ मोदीपुरम तक कुल 82 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित किया गया है। इसमें से दिल्ली से मेरठ साउथ तक का 55 किलोमीटर का हिस्सा पहले ही जनता के लिए खोला जा चुका है, जहां 'नमो भारत' ट्रेनें फर्राटा भर रही हैं। अब शेष 27 किलोमीटर के हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम) पर मेट्रो सेवा शुरू होने की बारी है। पिछले छह महीनों से इस ट्रैक पर ट्रायल रन चल रहा है और एनसीआरटीसी ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को सौंप दी है।
व्यापार और कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख मेरठ में मेट्रो का संचालन शुरू होने से न केवल स्थानीय यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी और भी आसान हो जाएगी। इसका सीधा लाभ उन हजारों व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा जो प्रतिदिन दिल्ली और मेरठ के बीच आवाजाही करते हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब इस परियोजना का लोकार्पण मेरठ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल शताब्दी नगर स्टेशन और परतापुर हवाई पट्टी का बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां