मेरठ। मेरठ के रक्षापुरम सेक्टर-4 में रिटायर सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष का शव मिला। दोनों घर में अकेले रहते थे।
थाना गंगानगर पुलिस के मुताबिक, इकलौता बेटा संदीप गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। दंपती की एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

टिप्पणियां