मेरठ में दिनदहाड़े दुग्ध व्यापारी के बेटे को मारी गोली, अलीपुर गांव के पास लहूलुहान मिला युवक
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। खड़खड़ी गांव के रहने वाले एक दुग्ध व्यापारी के इक्कीस वर्षीय बेटे को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश युवक को घायल अवस्था में तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार खड़खड़ी गांव निवासी प्रदीप दूध का कारोबार करते हैं। गुरुवार सुबह उनका बेटा दीपक अपनी वैगनआर कार से दूध बांटकर वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही अलीपुर गांव के पास पहुंचा तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली दीपक के पेट के पास लगी और वह कार के भीतर ही खून से लथपथ हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता प्रदीप ने बेटे को उसी कार से अस्पताल पहुंचाया।
एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे परिजन
परिजनों ने बताया कि वे घायल दीपक को लेकर सबसे पहले न्यूटिमा अस्पताल पहुंचे थे लेकिन वहां सर्जन की उपलब्धता न होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद घायल को तत्काल आनंद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। पिता प्रदीप ने बताया कि दीपक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
मायापुरी के युवक पर रंजिश का आरोप
पुलिस को दिए गए शुरुआती बयान में घायल दीपक ने मायापुरी निवासी एक युवक का नाम लिया है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले दीपक का उस युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस अब इसी रंजिश के कोण से मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां