मेरठ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमले का आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सचिन कुमार पुत्र रामबीर निवासी मुल्तान नगर बागपत रोड थाना टीपीनगर, मेरठ द्वारा लिखित तहरीर दी गई। जिसमें आरोपी सूरज उर्फ सुमित मलिक तथा उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा वादी के साथ गाली-गलौंच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर करने के सम्बन्ध में थाना टीपीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-88/26 धारा-109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। थाना टीपीनगर पुलिस ने मुकदमा में फरार चल रहे आरोपी सूरज उर्फ सुमित पुत्र विनय कुमार निवासी सौंटी थाना रमाला जनपद बागपत को मुल्तान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां