मेरठ: प्रवेश विहार में दुकानदार पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा
मेरठ। मेरठ में थाना मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार में एक बदमाश ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। जिससे तीन गोली दुकान में रखे फ्रिज और दीवार पर लगी। दुकानदार गोलीबारी में बाल बाल बच गया। गोली चलने से दुकानदार अमित दहशत में हैं। वहीं गोली चलाने का आरोपी अभय भड़ाना मौके से फरार हो गया।
व्यापारी अमित ने बताया कि उसकी दुकान प्रवेश विहार में है। आज सुबह वो दुकान में बैठे थे। इस दौरान अभय भड़ाना आया तो उन्होंने उससे उधार के रुपये मांगे। इस पर वह बदतमीजी करने लगा। कहासुनी होने पर अभय भड़ाना ने दुकानदार अमित पर फायरिंग कर दी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। वहीं दिनदहाड़े गोली चलने की खबर से दहशत का माहौल है। बदमाश द्वारा चलाई गई गोलियां दुकान में लगी हैं। गनीमत रही कि व्यापारी को कोई गोली नहीं लगी और उसकी जान बच गई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी से व्यापारी ने रुपये मांगे थे। इस पर उसने गालीगलौज की और उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें वो बाल-बाल बच गया था। मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि आज बुधवार सुबह बदमाश अभय भड़ाना उनकी दुकान पर आया और फायरिंग की। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि अभय की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। उसको गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारी के परिजन भी दहशत में हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां