मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुशुम रानी ने एकल और युगल वर्ग में गाड़े सफलता के झंडे, जिले का नाम किया रोशन
मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश स्तर पर जनपद का मान बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशुम रानी ने महिला एकल और महिला युगल, दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने उन्हें कार्यालय में सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान कप्तान संजय कुमार वर्मा ने महिला सिपाही कुशुम रानी को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि कुशुम रानी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह पूरे पुलिस विभाग और जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुशुम रानी इसी तरह अपने कर्तव्य पालन के साथ-साथ खेल जगत में भी मुजफ्फरनगर का नाम ऊंचाइयों तक पहुँचाती रहेंगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां