मुजफ्फरनगर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा और सरकारी सड़क को खुर्द-बुर्द करने का आरोप
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसैनी में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब वर्तमान ग्राम प्रधान सन्नी कुमार ने गांव के कुछ दबंगों और कथित गैंग सदस्यों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें कृषि बजट में वृद्धि सराहनीय, मुफ्त बिजली योजना जारी रखने पर सरकार का आभार: धर्मेंद्र मलिकप्रधान ने आरोप लगाया कि इस तोड़फोड़ और अवैध कब्जे के पीछे ‘जोनी गैंग’ के सक्रिय सदस्यों का हाथ है। उनका कहना है कि आगामी प्रधानी चुनाव को देखते हुए गांव में आपसी रंजिश के चलते भय और तनाव का माहौल बनाने की साजिश रची जा रही है।
ग्राम प्रधान सन्नी कुमार ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर जेसीबी चालक एवं संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां