खतौली में बारात से लौटते समय कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल
लोहे के पुल के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
खतौली। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे खड़े खंभे से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुँचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उत्तम और कपिल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अचानक हुई इस घटना से दादरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां