मुजफ्फरनगर में शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध पार्किंग पर सख्ती
मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्त मीनाक्षी चौक पर लगने वाले लगातार जाम और अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दूसरे दिन भी शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। व्यवस्थाओं की कमान स्वयं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने संभाली।
अभियान के तहत मीनाक्षी चौक पर नई व्यवस्था भी लागू की गई। सभी नॉनवेज होटल और रेस्टोरेंट को तिरपाल से ढकवाया गया, ताकि आने-जाने वाले राहगीरों और कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा..अयोध्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड परएसपी सिटी ने एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी समय बढ़ाने के निर्देश दिए। अब मीनाक्षी चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
अभियान के दौरान सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा, खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान, शहर कोतवाल बबलू सिंह, थाना सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां