मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी
वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने घेरा कार्यालय, 'दाम नहीं तो काम नहीं' का दिया नारा
मुजफ्फरनगर- जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे 'दाम नहीं तो काम नहीं' की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार कर आंदोलन पर उतरेंगे।
डॉ. राहुल वर्मा और अन्य कर्मियों ने बताया कि लगभग छह महीने पहले विभाग का नया पोर्टल शुरू किया गया था। इस तकनीकी बदलाव के बाद से ही सिस्टम में लगातार खामियां आ रही हैं, जिसका खामियाजा संविदा कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। आशा संगिनी निर्मला ने भी पोर्टल की समस्याओं को आशा कार्यकर्ताओं के अधूरे भुगतान का मुख्य कारण बताया।
कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी और एएनएम मोनिका ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि संविदा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। वेतन न मिलने से बच्चों की स्कूल फीस, बिजली के बिल और घर का राशन जुटाना भी अब चुनौती बन गया है। डॉ. अनिल कौशिक ने चेतावनी दी कि इस स्थिति से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर सकता है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. शमशेर, डाइटिशियन नेहा त्यागी, अश्विनी कुमार, डॉ. आमिर, विपुल, रेनू रानी, नेहा मलिक और अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां