मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 5वीं पास ठगों ने कर डाला 85 करोड़ का 'खेला', 50 हजारी समेत 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लूटते थे गाढ़ी कमाई; क्रिप्टो करेंसी के जरिए विदेश तक जुड़े तार, देशभर में दर्ज हैं 70 शिकायतें

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' और ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी समेत तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महज पांचवीं पास ये आरोपी तकनीक के मामले में बड़े-बड़े जानकारों को मात दे रहे थे और ठगी के करोड़ों रुपये को क्रिप्टो करेंसी के जरिए ठिकाने लगा रहे थे।

शराब के नशे में 'कलयुगी' बेटे का तांडव: पिता को पीटा, बीच-बचाव करने आए चाचा के सिर पर दरांती से किया जानलेवा हमला ये भी पढ़ें  शराब के नशे में 'कलयुगी' बेटे का तांडव: पिता को पीटा, बीच-बचाव करने आए चाचा के सिर पर दरांती से किया जानलेवा हमला

'प्रतिबिंब' पोर्टल ने खोला 85 करोड़ की ठगी का राज एसपी क्राइम इंदु प्रकाश ने बताया कि गृह मंत्रालय के पोर्टल "प्रतिबिंब" पर मिली शिकायतों और डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में हुई 4.4 करोड़ की ठगी की जांच के दौरान इस गिरोह का सुराग मिला। ट्रांजेक्शन ट्रेस करने पर पता चला कि ठगी की रकम मुजफ्फरनगर के बैंक खातों में मंगाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों नदीम, गुफरान (निवासी कुटेसरा) और मयूर अफजल राणा (निवासी सुजडू) के खातों की जांच में 85 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इन खातों के खिलाफ देशभर में लगभग 70 शिकायतें दर्ज हैं।

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार ये भी पढ़ें  बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

सिलाई के काम से लेकर 'क्रिप्टो' के खेल तक पूछताछ में पता चला कि आरोपी नदीम और गुफरान पहले सिलाई का काम करते थे, लेकिन जल्द अमीर बनने की चाहत में वे साइबर अपराधियों के एजेंट बन गए। वे सीधे-साधे लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें 5 से 10 प्रतिशत कमीशन पर ठगों को उपलब्ध कराते थे। रकम खाते में आते ही तीसरा आरोपी मयूर अफजल राणा उस पैसे को 'यूएसडीटी' (USDT) क्रिप्टो करेंसी में बदल देता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। पिछले दो महीनों में ही इनके खातों में 30 लाख रुपये का ताजा लेनदेन पाया गया है।

गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज   ये भी पढ़ें  गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज  

पुलिस की अपील और सख्त कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो मोबाइल, एक चेकबुक और एक डायरी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी से न डरें और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

सर्वाधिक लोकप्रिय