बाबरी मस्जिद का निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे-डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य
मुजफ्फरनगर। भारत हिंदू महासभा द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन मीडिया सेंटर मुजफ्फरनगर में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नासिक से आए श्रीश्री 1008 स्वामी माधवन सरस्वती जी महाराज राष्ट्रीय संरक्षक, हिंदू महासभा अयोध्या से आए अजय दादा आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड से आए राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ भट्टाचार्य, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पहलवान एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बृजभूषण शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष समिति पहलवान सहित अनेक कार्यकर्ता प्रेस वार्ता में शामिल हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जी ने कहा की पश्चिम बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद का किसी भी कीमत पर हिंदू महासभा नहीं बनने देगी, क्योंकि 500 साल के गुलामी के बाद हमने अयोध्या में विजयश्री प्राप्त की हैं और श्रीराम को उनका भव्य मंदिर दिया है। हुमायूं कबीर की मानसिकता दर्शाती है, कि देश में दंगा कराना चाहते हैं ।
हिंदू मुस्लिम को लड़ा करदेश को स्थिर करना चाहते हैं यदि हुमायूं कबीर ने अपनी हठ एवं जिद कारण बाबरी मस्जिद का निर्माण किया, तो उसका भी वही अंजाम होगा जो अयोध्या में हुआ है हुमायूं कबीर को समझना चाहिए कि यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं यहां पर हिंदू मुस्लिम साथ-साथ रहते हैं, लेकिन कबीर जैसे लोग हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ा कर केवल अपनी राजनीति रोटियां सीखना चाहते हैं । हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीश्री 1008 स्वामी माधव आनंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मक्का मदीना में हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है, उसी प्रकार भारत में भी सभी धार्मिक स्थलों पर मुसलमान का प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए, क्योंकि इनके कारण अनेकों बार देश में दंगों की स्थिति पैदा हो जाती है। आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दादा अयोध्यावासी ने कहा कि लोग भाईचारे की बात करते हैं, लेकिन वह भाईचारा उसे वक्त कहां गया, जब जम्मू कश्मीर में लाखों कश्मीरी पंडितों को रातों-रात कत्लेआम कर दिया गया, बंगाल में बांग्लादेश में सरेआम हिंदुओं को मारा जा रहा है अब वह भाईचारा कहां है, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अरुण चौधरी ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने जिस प्रकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर में विजयश्री प्राप्त की है, उसी प्रकार देश के जितने भी था धार्मिक स्थलों पर मुसलमान का कब्जा है, उन्हें भी शीघ्र आजाद किया जाएगा और इसकी शुरुआत कृष्ण जन्म भूमि से होगी भाईचारे की बात करने वाले लोग ध्यान रखें यह देश हिंदुओं का है, ना कि मुसलमान का जब देश का बंटवारा हुआ, तो धर्म के आधार पर हुआ था, मुसलमान पाकिस्तान चले गए और हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान लेकिन दोगली राजनीति के कारण भारत आज तक हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ है । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से श्री श्री 1008 स्वामी माधवन सरस्वती जी महाराज, डॉक्टर सिद्धार्थ भट्टाचार्य, अजय दादा अयोध्यावासी, योगेंद्र वर्मा, साक्षी वर्मा, अरुण चौधरी, अमित पहलवान, विनोद प्रजापति, सावन प्रजापति एडवोकेट, बृजभूषण शर्मा उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां