खतौली में पुलिस के कड़े पहरे में हुआ गली का निर्माण, दो वर्षों से चल रहे गुटबंदी के विवाद का हुआ अंत
खतौली। आपसी गुटबंदी और खींचतान के चलते बीते दो वर्षों से अधर में लटकी अशोका मार्केट की एक गली के पुनर्निर्माण का रास्ता गुरुवार को साफ हो गया। कोतवाली पुलिस की भारी मौजूदगी में निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही लंबे समय से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। प्रशासन की इस सख्ती के आगे विरोध करने वाले पक्ष बैकफुट पर नजर आए।
गुरुवार सुबह पालिका ईओ राजीव कुमार ने थाने पहुंचकर सड़क निर्माण हेतु सुरक्षा बल की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाल दिनेश चंद्र बघेल ने चार उपनिरीक्षक (SI) और दस पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया। साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार राजीव त्यागी भी स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया और सड़क निर्माण का कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। विवाद सुलझने और पक्की गली बनने से अब स्थानीय व्यापारियों और कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां