मुजफ्फरनगर: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान– "हम दो, हमारे दो दर्जन"
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मुजफ्फरनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जनसंख्या नियंत्रण, मॉब लिंचिंग, बजट और धार्मिक स्थलों के नामकरण जैसे विषयों पर बड़ा बयान दिया।
जनसंख्या नियंत्रण के विषय में उन्होंने कहा कि देश की आबादी बढ़नी चाहिए और इस दिशा में मुसलमानों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने चीन के उदाहरण के साथ यह भी जोड़ा कि अधिक आबादी वाला देश मजबूत होता है। शौकत अली ने कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाना माता-पिता के लिए वरदान है और यह ऊपर वाले का तोहफा है।
धार्मिक स्थलों के नामकरण पर उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी व्यक्ति को बाबर, औरंगजेब या अलाउद्दीन के नाम से मस्जिद या अन्य धार्मिक स्थल बनाने से रोकता नहीं है। यदि सरकार को यह उचित नहीं लगता तो वह कानून बनाकर रोक सकती है। शौकत अली ने कहा कि मुसलमानों पर गोश्त के नाम पर हमले हो रहे हैं और देशवासियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
देश की सीमाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत को अखंड बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी पार्टी सक्रिय भूमिका निभाएगी। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह आम जनता के लिए राहत देने वाला नहीं है और केवल प्रतीकात्मक घोषणाओं तक सीमित है।
शौकत अली ने मीडिया से बातचीत में जोर देकर कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में अपनी स्थिति सुधारने के साथ-साथ मुसलमानों के अधिकारों और सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां