मुजफ्फरनगर में महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती पर एमडीएस विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में वैदिक यज्ञ एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित


मुजफ्फरनगर । मिल मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मन्सूरपुर में आर्य समाज के संस्थापक, “वेदों की ओर लौटो” का युगांतकारी संदेश देने वाले महान समाज सुधारक, दार्शनिक एवं राष्ट्रचिंतक महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयन्ती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य रूप से मनाई गई। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक वातावरण का समन्वित दृश्य देखने को मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैदिक यज्ञ हवन द्वारा किया गया। यज्ञ का संचालन अनिल कुमार शास्त्री द्वारा विधिवत् वैदिक रीति से किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रबंधक संदीप कुमार, अर्पित चौधरी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आहुति प्रदान की। यज्ञ के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, समाज में शांति एवं सद्भाव, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ की पवित्र अग्नि से समूचा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, योगेंद्र वर्मा तीसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित, डा. सिद्धार्थ भट्टाचार्य महामंत्री बने  ये भी पढ़ें  अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, योगेंद्र वर्मा तीसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित, डा. सिद्धार्थ भट्टाचार्य महामंत्री बने


यज्ञोपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रबंधक संदीप कुमार ने महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन संघर्ष, उनके क्रांतिकारी विचारों एवं समाज सुधार में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द ने उस काल में समाज को जागृत करने का कार्य किया जब अंधविश्वास, पाखंड, छुआछूत और कुरीतियाँ समाज को जकड़े हुए थीं। उन्होंने वेदों को मानवता का मूल आधार बताते हुए सत्य, ज्ञान, तर्क और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कृषि बजट में वृद्धि सराहनीय, मुफ्त बिजली योजना जारी रखने पर सरकार का आभार: धर्मेंद्र मलिक ये भी पढ़ें  कृषि बजट में वृद्धि सराहनीय, मुफ्त बिजली योजना जारी रखने पर सरकार का आभार: धर्मेंद्र मलिक


प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता, स्वदेशी भावना, राष्ट्रीय चेतना एवं चरित्र निर्माण के क्षेत्र में महर्षि दयानन्द के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी पूर्णतः प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को अपनाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित रूप से संभव है।

कोर्ट के हंटर से कांपी मुजफ्फरनगर पुलिस! 16 महीने बाद दर्ज हुई ट्रक चोरी की FIR, न्याय के लिए भटका पीड़ित ये भी पढ़ें  कोर्ट के हंटर से कांपी मुजफ्फरनगर पुलिस! 16 महीने बाद दर्ज हुई ट्रक चोरी की FIR, न्याय के लिए भटका पीड़ित


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, विचार प्रस्तुति एवं प्रेरक कथनों के माध्यम से महर्षि दयानन्द सरस्वती के संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार एवं वैदिक संस्कृति के प्रति विशेष उत्साह दृष्टिगोचर हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती के बताए मार्ग पर चलकर सत्यनिष्ठा, नैतिकता, परिश्रम एवं समाजसेवा को अपने जीवन का आधार बनाया जाएगा तथा वैदिक संस्कृति एवं भारतीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अंकिता बत्रा द्वारा किया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

मुंबई। वैलेंटाइन डे केवल गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड का दिन नहीं, बल्कि उन रिश्तों का उत्सव है जो समय की...
मनोरंजन 
“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

लखनऊ/ शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी...
Breaking News  शामली 
राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड, सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पतालों और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड,  सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर- जनपद  में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड सरकार ने किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

रुद्रप्रयाग।  उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को प्रशासनिक महकमे में एक और बड़ा फेरबदल...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड सरकार ने  किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

प्रयागराज । प्रयागराज (Prayagraj) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

संभल। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें काे तेजी और सख्ती से सबक सिखा रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय