कानपुर HDFC बैंक विवाद: अब 'ब्राह्मण बनाम ठाकुर' की जंग, इस्तीफा देने वाली ऋतु बोलीं- 'पति को कुछ हुआ तो आस्था जिम्मेदार'
"ब्राह्मण होना ही गुनाह है"– पति ऋषि मिश्रा का छलका दर्द; 'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली आस्था ने दी सफाई
कानपुर। शहर के पनकी स्थित HDFC बैंक का 'ऐसी की तैसी' वाला वायरल वीडियो अब एक बड़े जातीय और कानूनी विवाद में तब्दील हो गया है। बैंक से इस्तीफा दे चुकीं महिला कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी और 'मैं ठाकुर हूं' कहने वाली रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह के बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है। ऋतु त्रिपाठी ने जहां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, वहीं उनके पति ऋषि मिश्रा ने इस पूरे विवाद को ब्राह्मण जाति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।
बैंक से इस्तीफा देने के बाद ऋतु त्रिपाठी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि आस्था सिंह के वीडियो और बयानों की वजह से उनके पति को ऑनलाइन जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। ऋतु ने कहा, "मेरे पति ने सिर्फ अपनी पत्नी का पक्ष लिया था। क्या अपनी पत्नी को समय पर घर ले जाने की बात करना अपराध है? अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आस्था सिंह की होगी।" ऋतु ने यह भी खुलासा किया कि बैंक में उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और उनकी 8 महीने की मासूम बेटी होने के बावजूद उन्हें देर रात 11 बजे तक काम करने पर मजबूर किया जाता था।
"ब्राह्मण होना क्या इस देश में पाप है?" – ऋषि मिश्रा
ये भी पढ़ें यूपी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी सेक्टर के लिए बड़े ऐलान, औद्योगिक और रोजगार विस्तार पर जोरऋतु के पति ऋषि मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह ब्राह्मण हैं। उन्होंने कहा, "शिकायत किस बात की? मैं बेइज्जती भी सहूं और अब मानहानि का केस भी झेलूं? ऐसा लगता है कि इस देश में ब्राह्मण होना ही गुनाह है।" ऋषि ने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने पहले जाति पूछी थी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वीडियो वायरल करना होता तो वह जनवरी में ही कर देते।
आस्था सिंह का पलटवार: "ठाकुर हूं, गर्व है"
दूसरी ओर, वीडियो में नजर आने वाली आस्था सिंह ने हाथ जोड़कर सफाई तो दी, लेकिन अपने तेवर बरकरार रखे। आस्था का कहना है, "विवाद किसी ग्राहक से नहीं, बल्कि कर्मचारी के पति से था। उसने मेरी डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी और अभद्रता की, जिसके बाद मुझे गुस्सा आया। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं, मैं ठाकुर हूं और मुझे गर्व है।" आस्था ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो को जानबूझकर आधा-अधूरा और जातिवाद का रंग देकर वायरल किया गया है।
मैनेजर पर भी गंभीर आरोप
ऋतु त्रिपाठी ने ब्रांच मैनेजर सुमित सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब वह घर जाने के लिए कहती थीं, तो मैनेजर उन्हें साथ चलने या केबिन में बुलाने की बात करते थे। इसी वजह से उन्हें पति का बैंक आना पसंद नहीं था। फिलहाल, यह मामला 'जनसुनवाई पोर्टल' तक पहुंच चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मानहानि और उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां