बारात जा रही स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत
पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ढाका-घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा गांव के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुई जब बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर में वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर दूर जा गिरा।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों मे राजपुर थाना क्षेत्र के विनोद प्रसाद(55), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (40) है। ये तीनों एक ही गांव के निवासी थे।
मृतक के परिजन के अनुसार विनोद प्रसाद के पुत्र की शादी घोड़ासहन के एक मैरेज हॉल में हो थी। ये तीनों राजेपुर से उसी बारात में शामिल होने के लिए अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। महादेवा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी को साइड देने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
स्थानीय लोगो के अनुसार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद हवा में उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक का एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई, लेकिन वह घटना के बाद से लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची घोड़ासहन थाना की पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां