पटना में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
पटना। बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक गिरोह के लोग गायघाट के पास रंगदारी मांगने की नियत से इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम सुबह गायघाट इलाके में पहुंच गई और संबंधित पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को फंसा देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। उसे तुरंत पकड़ लिया गया। घायल अपराधी की पहचान राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन के रूप में की गई है। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूर्या लंबे समय से वॉन्टेड था और उसके खिलाफ लूट, डकैती, अवैध हथियार, धोखाधड़ी और रंगदारी समेत दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह पटना के खाजेकलां इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि घायल अपराधी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
इस मामले की एक प्राथमिकी आलमगंज थाना में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि राजधानी पटना और आस-पास के जिलों में पुलिस और एसटीएफ की सक्रियता बढ़ गई है। कुख्यात अपराधियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशंस चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिन पर गंभीर आरोप हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां