मुरादाबाद में शर्मनाक: हनुमान मंदिर के पुजारी ने दलित महिला को पूजा से रोका, प्रसाद छीनकर जमीन पर फेंका

पुजारी सचिन शर्मा पर मुकदमा दर्ज; जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, दलित संगठनों में भारी आक्रोश

मुरादाबाद। पीतल नगरी मुरादाबाद से धार्मिक सौहार्द और मानवीय गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरोहा गेट स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में एक दलित महिला को जाति के आधार पर पूजा करने से रोकने और अपमानित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रसाद छीना और जाति के नाम पर किया अपमान:

मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर और शामली में 'प्रॉपर्टी' के बढ़ेंगे दाम, MDA का महायोजना विस्तार प्लान तैयार; पांचों हाईवे की तरफ बढ़ेगा शहर

घटना 9 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है। मझोला बुद्धि विहार निवासी सुषमा, जो भगवान हनुमान की अनन्य भक्त हैं, नियमित रूप से अमरोहा गेट स्थित मंदिर में पूजा के लिए जाती हैं। सुषमा का आरोप है कि जब वह मंदिर पहुँचीं, तो वहां के पुजारी सचिन शर्मा ने उन्हें देखते ही रुकने को कहा। जब सुषमा पूजा के लिए आगे बढ़ीं, तो पुजारी आगबबूला हो गया। आरोप है कि पुजारी ने न केवल उनके हाथ से प्रसाद छीनकर जमीन पर फेंक दिया, बल्कि सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया।

बजट से पहले सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में 'नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि का साक्षी बना ये भी पढ़ें  बजट से पहले सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में 'नया उत्तर प्रदेश' विकास और समृद्धि का साक्षी बना

जान से मारने की धमकी और स्थानीय विरोध:

मेरठ पुलिस का काला चेहरा बेनकाब: वर्दी में दरिंदगी, 2 दरोगाओं ने सूत कारोबारी से 21 लाख लूटे, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  ये भी पढ़ें  मेरठ पुलिस का काला चेहरा बेनकाब: वर्दी में दरिंदगी, 2 दरोगाओं ने सूत कारोबारी से 21 लाख लूटे, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पुजारी ने उन्हें दोबारा मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान मंदिर परिसर में शोर-शराबा सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने पुजारी के इस व्यवहार का विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन पुजारी अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस घटना के बाद से दलित संगठनों और स्थानीय समाजसेवियों में गहरा रोष व्याप्त है।

पुलिसिया कार्रवाई और जांच:

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश ने बताया कि आरोपी पुजारी सचिन शर्मा, जो नवाबपुरा रोड (नागफनी) का निवासी है, के खिलाफ आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, चूंकि घटना पुरानी है इसलिए सीसीटीवी फुटेज मिलना मुश्किल है, लेकिन चश्मदीदों और गवाहों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है और पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर गुरुवार की रात उस समय हड़कंप मच गया,...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो प्राइवेट बसों में लगी भीषण आग, मची भगदड़, आग ने लिया विकराल रूप

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई।...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, एसपी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस की महिला सिपाही कुशुम रानी ने प्रदेश...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस की जांबाज महिला सिपाही ने बैडमिंटन में जीते दो स्वर्ण पदक, एसएसपी ने कार्यालय बुलाकर किया सम्मानित

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

देवबंद/सहारनपुर। यूपी में पुलिस के ‘फुल’ और ‘हाफ एनकाउंटर’ को लेकर उठते सवालों के बीच न्यायपालिका ने सख्त रुख दिखाया...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
यूपी में हाफ एनकाउंटर पर बवाल, जेल में जाकर एसीजीएम ने की पड़ताल: कैदियों ने लगाये गंभीर आरोप, हाईकोर्ट की फटकार के बाद बढ़ी सख्ती

बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और उनके परिवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिलारी विधायक फहीम इरफान समेत परिवार के 6 सदस्यों के ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द, विधायकी पर मंडराया कानूनी संकट

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

सर्वाधिक लोकप्रिय