दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा, 28 फरवरी से ट्रायल के लिए खुल सकता है मार्ग
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आगामी 28 फरवरी से इसे ट्रायल के लिए खोले जाने की प्रबल संभावना है। हालांकि अभी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रधानमंत्री कार्यालय से लोकार्पण की आधिकारिक तिथि मिलना बाकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह शुरू होने के बाद दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी महज ढाई घंटे में सिमट जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई की देखरेख में चल रहा निर्माण कार्य अब फिनिशिंग स्टेज पर है। दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत तक का हिस्सा पिछले तीन महीनों से ट्रायल के तौर पर पहले ही संचालित किया जा रहा है। अब बागपत से सहारनपुर के गणेशपुर चौक तक के मुख्य हिस्से को खोलने की तैयारी है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर राजन पांडे के अनुसार निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड लगाने, सफेद पट्टी की मार्किंग करने और सौंदर्यीकरण जैसे अंतिम कार्य तेजी से निपटाए जा रहे हैं।
सीसीटीवी और सौर ऊर्जा से लैस होगा सफर
यह एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा के लिहाज से बेहद खास होगा। पूरे मार्ग को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि वाहनों की गति और सुरक्षा पर नजर रखी जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेसवे पर रोशनी की व्यवस्था सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के जरिए की गई है। छह साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत और सहारनपुर के आर्थिक विकास के लिए भी गेम चेंजर साबित होगा।
लोकार्पण की तिथि का इंतजार
भले ही विभाग 28 फरवरी तक ट्रायल शुरू करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसका भव्य लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की उम्मीद है। दिल्ली मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही इसे आम जनता के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि वर्तमान हाईवे पर लगने वाले भीषण जाम से भी यात्रियों को मुक्ति मिलेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां