शामली: डीएम ने 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 31 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परीक्षा है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करें। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं अन्य प्रतिबंधित उपकरण पूर्णतः वर्जित रहेंगे। उन्होंने प्रश्नपत्रों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा समुचित सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी समन्वय बनाकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं।
डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल एवं डॉ. अमित मलिक ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, जिसमें प्रथम पाली सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में हाईस्कूल के 12,462 तथा इंटरमीडिएट के 11,743 सहित कुल 24,205 परीक्षार्थी 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है तथा सभी परीक्षा केंद्रों को जनपद एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। बैठक में एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम शामली अर्चना शर्मा मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां