शामली में टीकाकरण सत्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर न मिलने पर सीएचसी प्रभारी को फटकार

शामली। जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान ने आज विकासखंड थानाभवन के अंतर्गत ग्राम भैसानी इस्लामपुर पहुंचकर छाया वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नियमित टीकाकरण सत्र का अवलोकन करने के बाद जिलाधिकारी ने गांव में उन परिवारों के घर-घर जाकर संवाद किया, जिन्होंने टीकाकरण से इंकार किया था। उन्होंने परिजनों को समझाया कि समय पर टीकाकरण से बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है और उन्हें निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण कार्ड के अनुसार बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।

शामली पहुंचे डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, शाहदरा-टपरी रूट के दोहरीकरण की दी जानकारी ये भी पढ़ें  शामली पहुंचे डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, शाहदरा-टपरी रूट के दोहरीकरण की दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान एक परिवार में बच्चे का एमसीपी कार्ड अपडेट नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित आशा कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

शामली में गोहरनी पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल ये भी पढ़ें  शामली में गोहरनी पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर रूप से घायल

इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली ओपीडी की जानकारी ली और इमरजेंसी कक्ष में जाकर उपचाराधीन एक बुजुर्ग महिला का हालचाल जाना। उपचार की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहनाइयों की जगह गूंजी चीखें: बेटे की शादी के दिन दरोगा का निधन, शामली से लेकर बागपत तक शोक की लहर ये भी पढ़ें  शहनाइयों की जगह गूंजी चीखें: बेटे की शादी के दिन दरोगा का निधन, शामली से लेकर बागपत तक शोक की लहर

जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक से एचआरपी गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे उपचार की समीक्षा की और एचआरपी रजिस्टर प्रस्तुत करने को कहा। कई बार मांगने के बावजूद रजिस्टर उपलब्ध न कराए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और शाम तक रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर डॉ. अथर जमील एसीएमओ, डॉ. करन चौधरी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. कुमार गुंजन एसएमओ डब्ल्यूएचओ, श्रीमती तरन्नुम डीएमसी यूनिसेफ, डॉ. सुशील कुमार चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी थानाभवन, फईम अहमद जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक, शाहजेब बीपीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 

बिजनौर कोतवाली में किन्नरों का 'खूनी' संग्राम: थाना बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे; एसपी ने शहर कोतवाल को किया सस्पेंड

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने...

मुजफ्फरनगर का युवक सऊदी अरब में 'खामोश': पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान 28 वर्षीय साजिद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुजफ्फरनगर निवासी 28 वर्षीय साजिद की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का युवक सऊदी अरब में 'खामोश': पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान 28 वर्षीय साजिद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दरोगा के पैन कार्ड पर जालसाजों ने किया 10.5 करोड़ का खेल: लखनऊ में तैनात दरोगा को मिला GST का नोटिस, लखनऊ से मुजफ्फरनगर तक हड़कंप

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन का सनसनीखेज मामला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
दरोगा के पैन कार्ड पर जालसाजों ने किया 10.5 करोड़ का खेल: लखनऊ में तैनात दरोगा को मिला GST का नोटिस, लखनऊ से मुजफ्फरनगर तक हड़कंप

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर कोतवाली में किन्नरों का 'खूनी' संग्राम: थाना बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे; एसपी ने शहर कोतवाल को किया सस्पेंड

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर कोतवाली में किन्नरों का 'खूनी' संग्राम: थाना बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे; एसपी ने शहर कोतवाल को किया सस्पेंड

शहनाइयों की जगह गूंजी चीखें: बेटे की शादी के दिन दरोगा का निधन, शामली से लेकर बागपत तक शोक की लहर

बागपत/शामली। खुशियों के दरवाजे पर दस्तक दे रही बारात से पहले ही मौत ने अपनी दस्तक दे दी। बागपत में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  शामली  बागपत  नोएडा 
शहनाइयों की जगह गूंजी चीखें: बेटे की शादी के दिन दरोगा का निधन, शामली से लेकर बागपत तक शोक की लहर

सर्वाधिक लोकप्रिय