शामली में पति ने पत्नी की दूसरी शादी रोकी, विदाई के दौरान हंगामा, पत्नी नए पति संग फरार
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में विवाह समारोह के दौरान हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पति अपनी पत्नी को दूसरी शादी से रोकने के लिए विवाह स्थल पर पहुंच गया। उस वक्त विदाई की रस्म चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और धक्कामुक्की हुई, जिसमें पति के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित पति का आरोप है कि उनकी पत्नी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और बिना तलाक के दूसरी शादी करना असंवैधानिक है। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण
मेरठ निवासी अजय पुनिया अपने घायल पिता और अन्य परिजनों के साथ शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका विवाह लगभग छह वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के गांव फुगाना निवासी महिला से हुआ था और दोनों की एक बेटी भी है। उनके अनुसार महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था, जिस कारण वह कुछ समय से मायके में रह रही थी।
मंगलवार को शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलभद्र मंदिर वाली गली में विवाह समारोह था। महिला के पुराने पति को इसकी सूचना मिल गई और वह अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
जब महिला अपने नए पति के साथ विदा हो रही थी, तो पुराने पति ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मारपीट हुई और पुराने पति का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां