शामली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 225 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का क्षमता संवर्धन
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैराना में आज क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
जिला मिशन कोर्डिनेटर सदफ खान ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ और फॉर्म भरने की प्रक्रिया बताई गई।
जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और इसका उद्देश्य हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को चिकित्सा, परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएँ प्रदान करना है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों के लिए 24 घंटे सक्रिय है। जेंडर स्पेशलिस्ट सागर वर्मा ने 102, 108, 112, 181, 1090, 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें शामली में टीकाकरण सत्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर न मिलने पर सीएचसी प्रभारी को फटकारकार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने बालों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी दी और बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा संबंधित सजा के प्रावधानों के बारे में बताया। उपस्थित कार्यकत्रियों ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी ली।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आगामी 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांधला में कन्या जन्म उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां