शामली: भाकियू ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की
शामली। गुरुवार को भाकियू के पदाधिकारियों ने शामली कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम अरविन्द कुमार चौहान को सौंपकर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि 12 फरवरी को देशभर के किसान संगठन धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से इस समझौते का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है और इससे देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन में कहा गया कि यदि सोयाबीन, मक्का, गेहूं, डेयरी उत्पाद और दालों पर आयात शुल्क कम किया गया तो भारी सब्सिडी और मशीनीकृत खेती वाले अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार में सस्ते दामों पर आएंगे, जिससे पहले से एमएसपी की लड़ाई लड़ रहे भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएंगे। भाकियू ने डेयरी क्षेत्र पर भी चिंता जताते हुए कहा कि भारत का डेयरी मॉडल छोटे व सीमांत किसानों की सहकारी व्यवस्था पर आधारित है। ऐसे में अमेरिकी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।
संगठन ने यह भी आशंका जताई कि व्यापार संतुलन के नाम पर कृषि सब्सिडी में कटौती और सार्वजनिक खरीद प्रणाली को कमजोर करने का दबाव बढ़ सकता है, जिससे एमएसपी व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ेगा। इसके अलावा बीजों पर कॉरपोरेट नियंत्रण बढ़ने से किसानों की पारंपरिक बीज स्वतंत्रता प्रभावित होने की बात भी कही गई। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि किसानों की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा और राष्ट्रीय आर्थिक स्वायत्तता से जुड़ा विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सांता प्रधान, मास्टर जाहिद, मोहित शर्मा, कपिल खाटियान, बाबा शोकेन्द्र सिंह, अमरपाल बालियान, विरेन्द्र, इमरान, उदयवीर सिंह, कविता चौधरी, योगेन्द्र पंवार, मुम्मकिल पहलवान आदि मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां