शामली: कान्हा गौशाला के नाम का उपयोग कर ऑनलाइन वसूली, डीएम को शिकायत
शामली। नवीन मंडी स्थल स्थित कान्हा गौशाला के संचालक ने गौशाला के नाम का उपयोग कर ऑनलाइन अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। मामले में संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
कान्हा गौशाला नवीन मंडी स्थल के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि रतन एकता ट्रस्ट द्वारा पिछले छह वर्षों से गौशाला का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि एक अन्य संस्था गौशाला के नाम से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर सोशल मीडिया और वेबसाइट पर गौशाला के फोटो व वीडियो अपलोड कर लोगों से ऑनलाइन व नकद सहयोग के नाम पर धनराशि एकत्र कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त संस्था व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के माध्यम से यह प्रचार कर रही है कि गौशाला में हरे चारे, भूसे और श्रमिकों की कमी है, जबकि वास्तविकता इससे अलग बताई गई है।
ये भी पढ़ें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा, 28 फरवरी से ट्रायल के लिए खुल सकता है मार्ग
संचालक का कहना है कि गौशाला में नियमित रूप से हरे चारे और भूसे की व्यवस्था की जाती है तथा श्रमिक भी कार्यरत हैं। गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता रहा है। आरोप लगाया कि उक्त संस्था द्वारा गौशाला के नाम पर शहर में भी लोगों से सहयोग राशि ली जा रही है, जिससे गौशाला की छवि खराब हो रही है और मानसिक उत्पीड़न की स्थिति बन रही है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराते हुए संबंधित संस्था को ब्लैकलिस्ट करने तथा आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां