डीएम शामली का तूफानी दौरा: एमआरएफ सेंटर के घटिया निर्माण पर बिफरे जिलाधिकारी, निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश
जलालाबाद और थानाभवन में विकास कार्यों की खुली पोल; तालाब के सौंदर्यीकरण को सराहा, तो हाउस टैक्स वसूली में तेजी लाने की दी चेतावनी
शामली/जलालाबाद। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शुक्रवार को जनपद शामली के जलालाबाद और थानाभवन क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी योजनाओं में लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया। जलालाबाद नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर के निर्माण में बरती गई अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित निर्माण कंपनी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
जलालाबाद: कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण पर असंतोष नगर पंचायत जलालाबाद के निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद कुमार चौहान ने एमआरएफ सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। सेंटर के पीलर और सीसी (कंक्रीट) कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब मिलने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा को निर्देश दिए कि संजय कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी का भुगतान तत्काल रोक दिया जाए। सुपरवाइजर द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर डीएम ने फटकार लगाई और सेंटर को हरा-भरा व साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने जलकर और गृहकर की वसूली में तेजी लाने तथा जर्जर भवनों की नीलामी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर चेयरमैन जहीर मलिक, एई मोहित शर्मा और अन्य सभासद मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया
थानाभवन: पशु चिकित्सालय और आवास योजना की पड़ताल इसके बाद जिलाधिकारी थानाभवन पहुंचे, जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय और परिसर में बने पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
-
आवास योजना: समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के 23 में से 22 आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के सभी 32 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
-
नगर पंचायत थानाभवन: डीएम ने निकाय कर्मचारियों के वेतन, पीएफ और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक मिली। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।
बूढ़ाबाबू तालाब के सौंदर्यीकरण की प्रशंसा निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध बूढ़ाबाबू तालाब और पार्क का भ्रमण किया। तालाब की भव्यता और वहां की व्यवस्थाओं को देखकर डीएम ने प्रशंसा की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मुसय्यदा, अधिशासी अधिकारी जीतेन्द्र राणा, लेखा लिपिक संजय कुमार और पीडी डीआरडीए प्रेम चन्द सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां