भाजपा नेता ललन कुमार निषाद ने केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात, सेल कर्मचारियों के मेडिक्लेम में 'स्कैम' का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललन कुमार निषाद ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट (सेल) से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं और स्थानीय जनहित के मुद्दों पर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
इसके अतिरिक्त, भाजपा नेता ने बोकारो के विकास से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बोकारो हवाई अड्डे को शीघ्र संचालित करने, सेल बोकारो स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण में आ रही बाधाओं को दूर करने और स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने जोर दिया कि संयंत्र के कार्यों में स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता और छोटे संवेदकों को काम में अवसर मिलना चाहिए। साथ ही 'डी' श्रेणी के आवासों को लाइसेंस पर देने और बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने का भी आग्रह किया गया।
ललन कुमार निषाद ने ठेका मजदूरों के हो रहे आर्थिक शोषण पर रोक लगाने और उन्हें नियमानुसार पूरी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की भी अपील की। केंद्रीय मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सभी विषयों को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना और इन समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद बोकारो के सेल कर्मियों और स्थानीय निवासियों में अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर नई उम्मीद जगी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां