आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, सहारनपुर की प्रसिद्ध गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखें :- डीएम मनीष बंसल

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में रमज़ान माह एवं ईद के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियोंए संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिल-जुलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म अमन और शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें। 
 
 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पर्व सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें।  
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।
 
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने अपील की तथा उन्होने कहा कि परम्परागत तरीके से मनाये जाये त्यौहार इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय के आवाज के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के अक्षरशः पालन करने को कहा। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत भी अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाये। उन्होने धार्मिक गुरूओं से अपील की कि मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा हो जिससे नमाजियों को अनावश्यक रूप से कोई दिक्कत न आये। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही धार्मिक गुरूओं द्वारा जानकारी भी दे दी जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। सभ्रान्तजनो अनुरोध किया कि नवयुवको को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाये। महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग एवं कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होने सभी अधिकारियों से मन्दिर प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। मन्दिर मेें फिसलन से बचने के लिए मेट बिछवाने को कहा। प्रमुख मन्दिरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी उपस्थित रहें।
 
 
आबकारी विभाग को निश्चित समय तक दुकानों को खोलने एवं बन्द करने, ओवर रेटिंग न हो तथा त्यौहारों के दृष्टिगत ज्वाइंट टीम बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा विभाग त्यौहारों के दृष्टिगत आमजनों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके इसके लिए प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाया जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आबकारी दुकानों पर कैमरे चालू रखने के निर्देश दिये। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने हेतु नगर निगम, एस0पी0 trafic को निर्देश दिये। लाउडस्पीकर में निर्धारित ध्वनि का ध्यान रखा जाये। इस सम्बन्ध में डी0जे0 संचालकों एवं होटलो तथा वैकन्टहाल के मालिकों के साथ संबंधित अधिकारियों को बैठक करने के लिए कहा ताकि अनावश्यक रूप से आमजनों को ट्रैफिक समस्या से रूबरू न होना पडे। शाकुम्भरी देवी मन्दिर में होने वाले होली मेला एवं नवरात्रि पर्व के अवसर पर साफ-सफाई बेेरिकेटिंग की व्यवस्था रखने को कहा। शाकुम्भरी मन्दिर में मुख्य चिकित्साधिकारी को एक एम्बुलेंस को भी परिसर में तैनात रखने के निर्देश दिये।
 
डीएम मनीष बंसल ने होलिका दहन की तैयारियों को लेकर समितियों से बात करने तथा स्थलों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस तथ्य का भी ध्यान रखा जाये कि होलिका दहन स्थल ट्रासंफार्मर के आस-पास न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाया जाए कि किसी अन्य को असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेकर समय रहते व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर एस पी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा राजेश जैन, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, सरफराज खां, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

उत्तर प्रदेश

यूपी के पुलिस विभाग में बड़े स्तर का फेरबदल, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो एडीजी स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के पुलिस विभाग में बड़े स्तर का फेरबदल, दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

सहारनपुर में विवाहित महिला का संदिग्ध मौत मामला, CO मुनीश चंद के निर्देशन में निष्पक्ष जांच शुरू

सहारनपुर: थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजाबाद में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध हालात में मृत पाए जाने की सूचना से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में विवाहित महिला का संदिग्ध मौत मामला, CO मुनीश चंद के निर्देशन में निष्पक्ष जांच शुरू

यूपी : एआई-रेडी पीढ़ी पर फोकस, 25 लाख युवाओं को उन्नत तकनीक में किया जाएगा प्रशिक्षित,जानें यूपी बजट 2026-27 के बड़े तकनीकी ऐलान

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में स्पष्ट संकेत दिया है कि वह केवल जनसंख्या के आकार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : एआई-रेडी पीढ़ी पर फोकस, 25 लाख युवाओं को उन्नत तकनीक में किया जाएगा प्रशिक्षित,जानें यूपी बजट 2026-27 के बड़े तकनीकी ऐलान

मुरादाबाद: कांठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM अनुज सिंह व SSP सतपाल अंतिल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

मुरादाबाद। जिले के जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आज “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कांठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM अनुज सिंह व SSP सतपाल अंतिल ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

सर्वाधिक लोकप्रिय