सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बॉर्डर काली नदी पुलिस चौकी थाना गागलहेड़ी तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया।
ये भी पढ़ें आतंकी अब्दुल रहमान का शव अयोध्या के मजनाई गांव पहुंचा..अयोध्या पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड परकांवड़ मार्ग पर जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त/खराब है, वहां तत्काल मार्ग को दुरुस्त/मरम्मत कराया जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड एवं लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु आवश्यक डायवर्जन/रूट प्लान तैयार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित रिस्पांस एवं मेडिकल सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांवड़ मार्ग पर निरंतर गश्त/पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सहारनपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां