सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा: युवक की मौत, तीन साथी गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर। सहारनपुर-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा में बीती देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक कार और एंबुलेंस की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। विशाल और उसके तीन दोस्त अभिषेक, मोहित और विकास सरसावा में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर हादसा हो गया। जिसमें विशाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीनों युवक घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
जानकारी के अनुसार, बीदपुर गांव निवासी विशाल (28) पुत्र नृसिंह अपने तीन दोस्तों अभिषेक, मोहित और विकास के साथ सरसावा कस्बे में आयोजित महाराजा भागीरथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में टेंट आदि लगाने के बाद अपने गांव लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, तभी सहारनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
 
 
 इस भीषण टक्कर में कार सवार विशाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों द्वारा उनकी जान बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। कानपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें

कानपुर HDFC बैंक विवाद: अब 'ब्राह्मण बनाम ठाकुर' की जंग, इस्तीफा देने वाली ऋतु बोलीं- 'पति को कुछ हुआ तो आस्था जिम्मेदार'

कानपुर। शहर के पनकी स्थित HDFC बैंक का 'ऐसी की तैसी' वाला वायरल वीडियो अब एक बड़े जातीय और कानूनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर HDFC बैंक विवाद: अब 'ब्राह्मण बनाम ठाकुर' की जंग, इस्तीफा देने वाली ऋतु बोलीं- 'पति को कुछ हुआ तो आस्था जिम्मेदार'

यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय: 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही बज सकता है चुनावी बिगुल, गांव में होंगे प्रशासक नियुक्त

मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी खबर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में पंचायत चुनाव टलना तय: 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही बज सकता है चुनावी बिगुल, गांव में होंगे प्रशासक नियुक्त

सर्वाधिक लोकप्रिय