सहारनपुर में यूपी की तीसरी आईआईटी खुलने की प्रबल संभावना : पूर्व मंत्री संजय गर्ग
सहारनपुर। सहारनपुर में उच्च तकनीक शिक्षा के संस्थान आईआईटी की स्थापना किए जाने की प्रबल संभावना है। यह बात आज यहां तीन बार विधायक एवं इतनी ही बार प्रदेश सरकारों में मंत्री रह चुके और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विचारक संजय गर्ग ने कही।
उन्होंने बताया कि रालोद सांसद चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। जिसमें कैराना के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और आचार्य नागेश्वर शर्मा भी शामिल थे। संजय गर्ग ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बताया कि सहारनपुर जिला मुख्यालय पर आईआईटी रुड़की (उत्तराखंड) का 25 एकड़ द्वितीय परिसर स्थित है, जहां पर पेपर इंजीनियिरिंग, पॉलिमर एंड प्रोसेस इंजीनियरिंग एवं एप्लाइड मैथ और साइंटिफिक कम्प्यूटरिंग में एम टैक एवं पीएचडी के केवल 150 छात्र-छात्राएं ही शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उसी परिसर से सटा केंद्रीय वाणिज्य विभाग के तहत सेंटर फॉर पेपर एंड पल्प रिसर्च इंस्टीटयूट (सीपीपीआरआई) का 110 एकड़ का परिसर भी स्थित है। संजय गर्ग ने धर्मेंद्र प्रधान से कहा कि इन दोनों परिसरों को मिलाकर सहारनपुर में नई आईआईटी की स्थापना की जाए। गर्ग का कहना था कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक मात्र दो ही आईआईटी कानपुर और वाराणसी ही है। सहारनपुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं से सटा मंडल मुख्यालय है। सहारनपुर में आईआईटी की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च तकनीक एवं इंजीनियरिंग की स्तरीय शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। संजय गर्ग के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके इस प्रस्ताव की सराहना की और भरोसा दिया कि हम सहारनपुर में नई आईआईटी की स्थापना कर सकते है। उन्होंने श्री संजय गर्ग से कहा कि इस संबंध में उन्हें अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां