सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मिला 52 वर्षीय अरुण का शव, हत्या की आशंका

सहारनपुर (नागल)। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव खजूरवाला सड़क किनारे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। जानकारी के अनुसार मेरठ के कृष्ण विहार निवासी अरुण (52) का शव गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव खजूरवाला सड़क किनारे पड़ा मिला, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 नागल पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली। मृतक की शर्ट से एक अधिवक्ता का विजिटिंग कार्ड बरामद हुआ, जिस पर लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को मोर्चरी भिजवाया। मृतक के पास से एक बैग मिला है, जिसमें एक जोड़ी कपड़े और अन्य सामान था।

संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं  ये भी पढ़ें  संभल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, शोक जताने जा रहे थे बदायूं 

 

अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख ये भी पढ़ें  अमरोहा में सिंचाई विभाग के पाइपों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण की शादी नहीं हुई थी। वह तीन दिन पहले घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। वह शराब का आदी भी था और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के पास घूमता रहता था। हालांकि प्राथमिक जांच में शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला, लेकिन हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि मृतक के पास से मोबाइल और पर्स भी नहीं मिला।परिजनों के अनुसार, नागल थाना क्षेत्र में उनकी कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। ऐसे में अरुण यहां पर क्या लेने आया था इसकी कोई जानकारी नहीं है। वह तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मौत की क्या वजह रही यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की जानकारी पता चलेगी। फिलहाल हर बिंदू पर गहनता से जांच की जा रही है।

यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे ये भी पढ़ें  यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे

Views: 35

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को होली पर पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाकर ट्रैफिक को...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

  नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी कंपनी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असर

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

बाड़मेर। बाड़मेर के रेगिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां शाम होते ही लोग भाग जाते हैं और पूरा मंदिर...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश