मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन
सीटीईटी परीक्षा के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार और शिक्षक समाज ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के ग्राम बढ़ीवाला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक वैभव सिंघल का ब्रेन हैमरेज के चलते असामयिक निधन हो गया। वैभव सिंघल मेरठ स्थित डीपीएस स्कूल में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देने गए थे, जहां परीक्षा कक्ष में ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। क्लास रूम में तेज सिरदर्द और असहजता के बाद वे अचेत हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वैभव सिंघल के निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मानवता का परिचय देते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार स्वयं श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।
ये भी पढ़ें ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरीशिक्षक संगठनों में भारी रोष और दुख
ये भी पढ़ें शिक्षा-जगत में मुज़फ्फरनगर का गौरव: प्रो. (डॉ.) राम प्रकाश शर्मा डी.लिट्. (विद्यासागर) से अलंकृतभारतीय किसान यूनियन शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामरतन वर्मा ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि "टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया।" उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी सुरक्षित रखने के दबाव में कार्यरत शिक्षक भारी मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कार्यरत शिक्षकों को इस अनिवार्यता से छूट दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।
अंतिम संस्कार में भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से रामरतन वर्मा, अमित शर्मा, मनीष गोयल, अक्षय कुमार, अंकित कुमार, संजीव बालियान, और मेराज खालिद रिजवी सहित भारी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में वैभव सिंघल को एक कर्मठ और समर्पित शिक्षक बताया और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां