बक्सर और पूर्णिया में व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
पटना। बिहार में बक्सर और पूर्णिया जिले में व्यवहार न्यायालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। बक्सर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिलने के बाद पूरे न्यायालय परिसर को एहतियातन खाली करा दिया गया। इस सूचना से लोगों के बीच दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया गया और सभी को परिसर से बाहर जाने की सलाह दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य भी न्यायालय पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बारीकी से तलाशी अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। एसडीपीओ श्री पांडे ने बताया कि न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर परिसर खाली कराया गया है। डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से जांच कराई जा रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
पूर्णिया से मिली जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद आज सुबह ही प्रशासन ने सतर्कता बरत्ते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया है। पूर्णिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ज्योति शंकर बताया कि न्यायालय परिसर को सील किया गया है और विशिष्ट टीम को बुलाकर पूरी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वकीलों की ओर से यह मांग की गई की अधिकतर जिले में ऐसी सूचना के बाद आतंक और भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे मामले क्यों सभी जगह आ रहे हैं, यह विचारणीय है और इसे लेकर जांच की जरूरत है, क्योंकि हर दिन हजारों की संख्या में भीड़ न्यायालय परिसर में उपस्थित होती है। ऐसे में कोई घटना घटती है तो बड़े जान-माल की क्षति होने की संभावना है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां