मुजफ्फरनगर में ब्रेन हैमरेज से शिक्षक का निधन, अपर जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़िवाला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षक वैभव सिंघल का ब्रेन हैमरेज के चलते असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि वैभव सिंघल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार हेतु ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हैमरेज की पुष्टि की। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके असामयिक देहांत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया।
विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सहकर्मियों ने बताया कि वैभव सिंघल एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक थे। उनकी कमी शिक्षा जगत में लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां