मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बवाल: एमबीबीएस छात्र और सिक्योरिटी गार्ड में मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एमबीबीएस के छात्र और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र प्रियांशु सैनी और सिक्योरिटी कर्मचारी अंकित के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर मेडिकल कॉलेज के अन्य छात्र और सिक्योरिटी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
ये भी पढ़ें आदित्य पंचोली केस : एफआईआर रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट सख्त, अभिनेत्री को फिर भेजा नोटिस
सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटे थे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद देर रात तक मेडिकल कॉलेज परिसर में चर्चा और तनाव का माहौल बना रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां