मुजफ्फरनगर: वैलेंटाइन डे पर शिवसेना और क्रांति सेना का कड़ा पहरा, होटलों में चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शुक्रवार को शिवसेना और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंटों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संगठनों ने होटल मालिकों को चेतावनी पत्र सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि यदि 14 फरवरी को उनके परिसरों में कोई भी नाबालिग जोड़ा या संदिग्ध युगल पाया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी होटल प्रबंधन की होगी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में शिवचौक से मीनाक्षी चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध पार्किंग पर सख्तीक्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने प्रेमी जोड़ों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने 'जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली' और 'जो न माने झंडों से, वो मानेगा डंडों से' जैसे नारों के साथ साफ कर दिया कि कल उनके कार्यकर्ता लट्ठ लेकर सड़कों और होटलों में तैनात रहेंगे। पूनम चौधरी ने कहा कि यह कोई महानता का त्योहार नहीं है, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति को दूषित करने का एक घिनौना प्रयास है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे कल अपने बच्चों को घर से बाहर न भेजें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
शिवसेना और क्रांति सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी इस संबंध में पत्र जारी कर सहयोग की मांग की है। संगठनों ने साफ किया है कि वे कानून को हाथ में लेना नहीं चाहते, लेकिन संस्कृति की रक्षा के लिए वे पीछे भी नहीं हटेंगे। शनिवार को वैलेंटाइन डे के अवसर पर शहर के पार्कों, होटलों और मॉल में इन संगठनों की विशेष निगरानी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां