मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप: कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील तक खंगाले सरकारी अभिलेख, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

डॉ. रुपेश कुमार ने जनशिकायतों के निस्तारण का लिया फीडबैक; जर्जर रिकॉर्ड रूम को शिफ्ट करने और मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत टैक्स वसूली के दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर का सघन दौरा कर सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, नगर पालिका परिषद और खंड विकास कार्यालय (बीडीओ) के औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने न केवल फाइलों की जांच की, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत भी दी। इस पूरे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मुख्य रूप से उनके साथ रहे।

कलेक्ट्रेट में रिकॉर्ड रूम और सेवा पुस्तिकाओं की जांच

इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो ये भी पढ़ें  इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो

मंडलायुक्त ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट के न्यायिक अनुभाग, एनबीसी बाद सहायक कक्ष और वाद राहत पटल का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने गार्ड  फाइल पत्रावली और अधिकारियों-कर्मचारियों की जीपीएफ व सेवा पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने कमिश्नर को अवगत कराया कि सभी सेवा पुस्तिकाएं और जीपीएफ रिकॉर्ड 'मानव संपदा पोर्टल' पर अपडेट किए जा चुके हैं। कमिश्नर ने ईआरके कक्ष में डाक रजिस्टर का मिलान किया और नजारत अनुभाग में अलमारियां खुलवाकर अभिलेखों के रखरखाव को देखा। रिकॉर्ड रूम की पुरानी बिल्डिंग को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को इसे दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने की आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी ये भी पढ़ें  गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी

तहसील सदर में शिकायतकर्ताओं को फोन कर जाना सच

खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा ये भी पढ़ें  खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

तहसील सदर के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डॉ. रुपेश कुमार ने एक प्रभावी पहल करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर से रैंडमली मोबाइल नंबर निकालकर शिकायतकर्ताओं से बात की। एक पीड़ित ने जहां काम होने पर संतोष जताया, वहीं दूसरे ने कार्य में ढिलाई की शिकायत की, जिस पर कमिश्नर ने संबंधित पटल सहायकों को फटकार लगाई। उन्होंने तहसीलदार राधेश्याम गोड़ को निर्देश दिए कि वसीयतनामा जैसे पुराने विवादित मामलों का एक माह के भीतर निस्तारण करें। यहाँ एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी को सफाई व्यवस्था और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका में कम टैक्स वसूली पर बरसे कमिश्नर

नगर पालिका परिषद पहुँचने पर मंडलायुक्त ने गृहकर और जलकर की वसूली की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह के प्रति असंतोष व्यक्त किया और मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने को कहा। उन्होंने पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की उपस्थिति में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पटल और निर्माण अनुभाग के कार्यों को भी देखा। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि पत्रावलियों में कोई भी कटिंग नहीं होनी चाहिए और यदि अनिवार्य हो तो उस पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर जरूर हों।

विकास खंड कार्यालय में सफाई और आईजीआरएस पर जोर

अंत में मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) कंडारकर कमल किशोर देशभूषण और जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ त्रिवेदी को निर्देशित किया कि कार्यालय में जाले न हों और कोई भी शिकायत 'डिफॉल्टर' श्रेणी में न आए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,  मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर  जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम गोड़, अधिशासी अधिकारी  नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी सदर पटल सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित  रहे।

 

Views: 236

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लिखी कविताओं को अपने भाव के साथ शब्दों के...
मनोरंजन 
"जिंदगी से जिंदगी ही है निजात", बिग बी ने बयां किया रात के सन्नाटे का सुकुन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं