बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, तारिक रहमान के नेतृत्व में BNP की जीत.. भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है असर..?

On

 

जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का 'रण': बुलंदशहर और बागपत में भारी विरोध, फूंका पुतला; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक ये भी पढ़ें  जयंत चौधरी के बयान पर शिक्षकों का 'रण': बुलंदशहर और बागपत में भारी विरोध, फूंका पुतला; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

पटना सिविल कोर्ट को सातवीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, टाउन डीएसपी ने की पुष्टि ये भी पढ़ें  पटना सिविल कोर्ट को सातवीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, टाउन डीएसपी ने की पुष्टि

 

नई दिल्ली। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के लगभग 18 महीनों के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव हुए। शुक्रवार को सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में बीएनपी की बहुमत की सरकार बन रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि बीएनपी की सरकार आने के बाद बांग्लादेश के भारत और दक्षिण एशिया के साथ रिश्तों पर कैसा असर पड़ेगा। बांग्लादेश की कमान बीएनपी के हाथों में आने के बाद दक्षिण एशिया में रणनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राहुल गांधी के भाषण पर विवाद, संजय जायसवाल ने स्पीकर को लिखा पत्र, आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग ये भी पढ़ें  राहुल गांधी के भाषण पर विवाद, संजय जायसवाल ने स्पीकर को लिखा पत्र, आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग

 

सबसे पहले बात करते हैं कि भारत और बांग्लादेश के बीच क्या संबंध रहेंगे। शेख हसीना की सरकार गिराए जाने के बाद से बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरकार के शासन में भारत और बांग्लादेश के बीच काफी तनाव देखने को मिला। इसके साथ ही बांग्लादेश में पाकिस्तान को एंट्री मिल गई। इतना ही नहीं, बांग्लादेश में आईएसआई की सक्रियता भी बढ़ी है। आईएसआई के कमांडर बांग्लादेश में युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसका मकसद भारत के खिलाफ इन युवाओं का इस्तेमाल करना है। जिस तरह से यूनुस के कार्यकाल में पाकिस्तान के साथ दोस्ती में गहराई आई है, बीएनपी के आने से इसमें कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेगा। बीएनपी भारत के साथ अपने राजनयिक और कूटनीतिक संबंध बेहतर करने का प्रयास करेगी। बीएनपी की वापसी से दोनों देशों के बीच सीमा, अवैध आव्रजन और जल बंटवारे (जैसे तीस्ता) जैसे मुद्दे फिर प्रमुख बन सकते हैं।

 

इससे पहले पूर्व पीएम शेख हसीना के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध काफी अच्छे थे। हालांकि, अवामी लीग से पूर्व जब खालिदा जिया के नेतृत्व में बीएनपी का शासन था, तब भारत और बांग्लादेश के बीच कड़वाहट देखने को मिली थी। लेकिन, तारिक रहमान के हाथ में सत्ता की कमान होने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव जरूर हो सकता है। चीन की अगर बात करें, तो उसकी हमेशा से ही चटगांव पोर्ट पर नजर रही है। यूनुस के शासन में यह खबरें भी सामने आ रही थी कि बांग्लादेश के सभी बड़े पोर्ट का संचालन चीन के हाथों में सौंप दिया जाएगा। अगर ऐसा हो जाता, तो चीन भविष्य में भारत के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता था। बीएनपी सरकार चीन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश सहयोग को और बढ़ा सकती है। इससे दक्षिण एशिया, खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों में कुछ नरमी आ सकती है, जिससे क्षेत्रीय कूटनीतिक संतुलन प्रभावित होगा।

 

भारत के लिए यह सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। यदि आंतरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ता है, तो अस्थिरता का असर पड़ोसी देशों तक महसूस हो सकता है। भारत के पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता बढ़ सकती है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को पुनर्जीवित करने की कोशिश हो सकती है, लेकिन भारत-बांग्लादेश संबंधों की दिशा पर इसकी सफलता निर्भर करेगी। भारत के लिए बांग्लादेश एक बड़ा निर्यात बाजार है। नीतिगत बदलाव से कारोबारी माहौल प्रभावित हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बीएनपी की वापसी के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच हालात में सुधार की संभावनाएं हैं, लेकिन अगर जमात-ए-इस्लामी की वापसी होती तो यह भारत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता था। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

खूबसूरती और दिमाग का मेल: अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

      मुंबई। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने अभिनेत्री साई पल्लवी की...
मनोरंजन 
खूबसूरती और दिमाग का मेल: अभिनय के साथ पूरा किया एमबीबीएस का सपना, श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

मुंबई: मंत्रालय के भीतर रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर सील

      मुंबई । महाराष्ट्र के राज्य सचिवालय 'मंत्रालय' के भीतर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक नाटकीय कार्रवाई करते हुए...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई: मंत्रालय के भीतर रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दफ्तर सील

हाईकोर्ट ने पूर्व सीजेएम सुधांशु सुधीर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करने वाले संभल के 25 अधिवक्ताओं को जारी किया नोटिस

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व मुख्य न्यायिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
हाईकोर्ट ने पूर्व सीजेएम सुधांशु सुधीर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करने वाले संभल के 25 अधिवक्ताओं को जारी किया नोटिस

एनसीपी विवाद गरमाया: तटकरे ने शिंदे को फटकारा, अजीत पवार का भाजपा रुख पुराना, मौत के बाद राजनीति न करें

नई दिल्ली। महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शुक्रवार को शरद पवार की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
एनसीपी विवाद गरमाया: तटकरे ने शिंदे को फटकारा, अजीत पवार का भाजपा रुख पुराना, मौत के बाद राजनीति न करें

दैनिक राशिफल- 14 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 फरवरी 2026, शनिवार

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट ने पूर्व सीजेएम सुधांशु सुधीर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करने वाले संभल के 25 अधिवक्ताओं को जारी किया नोटिस

संभल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिला न्यायालय के 25 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई पूर्व मुख्य न्यायिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
हाईकोर्ट ने पूर्व सीजेएम सुधांशु सुधीर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करने वाले संभल के 25 अधिवक्ताओं को जारी किया नोटिस

महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था: सहारनपुर में डीआईजी के निर्देश पर अलर्ट पुलिस

सहारनपुर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 28 लाख की 140 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

सहारनपुर।‌ थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक शातिर महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 28 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 28 लाख की 140 ग्राम स्मैक व नकदी बरामद

सहारनपुर में एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

सहारनपुर। ‌वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश